जगदीशपुर: देश सेवा के बाद घर लौटे नाथनगर निवासी विमल कुमार, सम्मान कर जताया गया गौरव
देश की रक्षा में चौबीस वर्षों तक योगदान देने वाले नाथनगर निवासी विमल कुमार विमल शुक्रवार को जब अपने घर लौटे तो पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला। आर्मी से सेवानिवृत्त होकर लौटे विमल कुमार विमल का स्थानीय लोगों और लोजपा नेता विजय कुमार यादव ने फूल-माला और अंगवस्त्र पहनकर सम्मान किया।