मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र की बेलहरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि बुधवार की रात 9:00 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलहरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आदित्य जो की बनवारी गांव का रहने वाला है और वह बाइक से जा रहा था अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में भेज दिया इलाज जारी है