साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र में अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख
।साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर हजारी गांव में बुधवार करीब शाम 3:00 बजे अचानक लगी आग से पांच घर जलकर हुआ राख वहीं सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं दमकल कर्मी एवं ग्रामीणों के कड़ीमशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है आग लगने के कारण अभी पता नहीं चल पाई है। वही सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी।