ओबरा: ओबरा विधायक और उत्तरप्रदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया, सुनी समस्याएं
Obra, Sonbhadra | Dec 29, 2025 जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा के विधायक एवं उत्तरप्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने विधानसभा कार्यालय पर सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे जनता दरबार में आए हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।