मोहनिया: यह असहज गठबंधन है, बिहार के लोग समझ चुके हैं कि यह लुटेरों का गिरोह है, इससे सतर्क रहना है - संतोष सिंह मंत्री
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2025 बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने मंगलवार की दोपहर 12:30PM बजे तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी जी के पास कोई काम बचा नहीं है इतना दिन SIR पर यात्रा करके थक गए अब बिहार अधिकार यात्रा कर रहे हैं अब उनको ना तो कोई अधिकार मिलने वाला है ना ताज,बिहार के लोग सिरे से नकार दिए हैं।