सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना पुलिस ने मानुचक बिंदटोली गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा पुलिस ने मानुचक बिंदटोली गांव में बजरंगबली चौक के समीप से एक शराबी को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 12 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक मामले में मानुचक बिंदु टोली गांव के रहने वाले कान्तू महतों के पुत्र मोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया. सूरजगढ़ा थाना में कांड संख्या 40/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.