बिल्हौर: कमालपुर में नशेबाजी और वर्चस्व को लेकर लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर भेजा जेल
ककवन थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में नशेबाजी और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद जमकर गाली गलौज और लाठी डंडे चले सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची नदिया चौकी इंचार्ज ने रविवार 10:00 बजे बताया कि कमलेश पाल विकास संत कुमार सहित अन्य लोगों पर विधिक कार्यवाही की गई है इन सभी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है