बरेली: बाकरगंज में हुए विस्फोट के बाद जिलाधिकारी बरेली ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मांझा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।