पीपलदा: कोटा-श्योपुर स्टेट हाइवे 70 पर केशवपुरा गांव के निकट ट्रक असंतुलित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला, पुलिस मौके पर पहुंची
Pipalda, Kota | Oct 10, 2025 जिले के कोटा श्योपुर स्टेट हाइवे 70 पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीबन एक तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर पलट गया गनीमत यह रही की बड़ा हादसा टल गया मिली जानकारी के अनुसार इटावा खंड के केशवपुर गांव के नजदीक ट्रक सड़क के किनारे असंतुलित होकर पलट गया ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।