पीपलदा: सेवा भारती ने इटावा कस्बे में करवा चौथ के अवसर पर न्यूनतम दर पर मेंहदी मंडाई कैम्प का आयोजन किया
Pipalda, Kota | Oct 9, 2025 सेवा भारती इटावा द्वारा करवा चौथ पर्व पर मातृशक्ति के लिए न्यूनतम दर पर विशेष केम्प का आयोजन गुरुवार को मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर दोपहर 12 बजे से सायं तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अथिति जिला सह कोषाध्यक्ष मुकेश पारेता व जिला सामाजिक आयाम प्रमुख जोधराज मीणा ने भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष पूजन व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।