लालगंज: लालगंज भीरा मार्ग पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की ट्रक से कुचलकर हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरो जगदीशपुर निवासी जयप्रकाश राय अपनी पत्नी रंजू राय को घर से बाइक से लेकर सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज दवा दिलाने जा रहे थे । जैसे ही फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग पर उतरे कि बगल से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया । बाइक पर बैठी महिला रंजू राय उम्र लगभग 42 वर्ष की ट्रक के नीचे आ जाने से कुचलकर मौत हो गई ।