गढ़वा: उपायुक्त ने यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए दिए निर्देश, कई खाद विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | Aug 23, 2025 यूरिया खाद की अपेक्षाकृत कम आपूर्ति एवं इसकी बढ़ती माँग को देखते हुए जिले में इसकी कालाबाजारी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। किसानों का आरोप है कि थोक एवं खुदरा विक्रेता एमआरपी से अधिक दर पर यूरिया खाद बेच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों समेत एटीएम व बीटीएम के