कोल: शीशीआ पाड़ा,शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग,एक व्यक्ति की आग में झुलस कर मौके पर हुई मौत,दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Jan 26, 2024 अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला शीशीआ पाड़ा में शॉर्ट सर्किट के चलते गुरुवार की रात घर में आग लग गई।आग में झुलस कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति प्रमोद कुमार जोकि नगर निगम में अस्थायी कर्मचारी पद पर तैनात थे उनकी मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।