बिठूर नगर पंचायत अंतर्गत बिठूर थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस में इन तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। यह तीनों खुले आम अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान आरोपियों की धर पकड़ की है।