कानपुर: पनकी क्षेत्र अंतर्गत इस्पात नगर रोटोमैक पेन के सामने कचरे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
थाना पनकी क्षेत्रांतर्गत इस्पात नगर रोटोमैक पैन के सामने कचरे में आग लगाई। स्थानीय लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, एफएस फजलगंज से 01 यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पहुंची एवं अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।