गाजीपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर मिशन शक्ति टीम की एक बार फिर सराहनीय पहल सामने आई है। थाना भुड़कुड़ा की मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर जा रही एक 25 वर्षीय महिला को समय रहते बरामद कर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।