कनवास: कांकरिया व सामरिया गांव के बीच बिजली तारो में स्पार्किंग से खतों में खड़ी नोलाइयों में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
Kanwas, Kota | Apr 7, 2024 कनवास क्षेत्र के कांकरिया व सामरिया गांव के बीच बिजली तारो में स्पार्किंग होने से खेतों में खड़ी नोलाइयों में आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के किसानों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्यूबवेल, ट्रेक्टर में लगी टंकियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर मौके पर बुलाया।