मंदसौर: जिले के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन बारिश की संभावना। 25 से 27 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना बन रही है।
मंदसौर जिले में पीछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल छाए हुए है। हालांकि इससे सूरज के तेवर कम नहीं हुए। दिनभर की तपन के बाद रातें ज्यादा गर्म है। जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार 26 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दो दिन मौसम बदला रहेगा।