मंदसौर: नयाखेड़ा हाईवे से कार से 1 करोड़ 3 लाख रुपए और 4 किलो चांदी पकड़ी थी कल पुलिस की पूछताछ में नहीं मिले कोई दस्तावेज
कल रात को नई आबादी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार से नया खेड़ा हाईवे से एक करोड़ 3 लाख रुपए और 4 किलो चांदी पकड़ी,इस मामले में पूछताछ में अभी तक कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले हैं,घटना में विशाल पिता मनोहर लाल सोनी उम्र 37 साल मुकेश पिता ओंकार लाल धनगर उम्र 32 साल एवं एक महिला शामिल है,नई आबादी TI वरुण तिवारी ने कहा कि आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है,