कांके: झारखंड विधानसभा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने धुर्वा साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली का मामला सदन में उठाया
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2024 झारखंड विधानसभा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने HEC साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली, और धुर्वा थाना प्रभारी द्वारा दुकानदारों के हित में बात करने वालों पर झूठे केस दर्ज करने का मामला सदन में उठाया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज HEC परिसर को दुकानदारों ने अवैध वसूली को लेकर बंद कराया है, साथ ही उन्होंने धुर्वा थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।