बिलासपुर सदर: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गेहड़वीं बाजार में जल्द ही लगेंगी हाई मास्ट लाइटें, बाजार के लिए यह लाइट्स स्वीकृत
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गेहड़वीं बाजार में जल्द ही हाई मास्ट लाईटें लगेंगी। इस बाजार के लिए यह लाइट्स स्वीकृत हुई हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने हाइ मास्ट सोलर लाइट स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। साथ ही बाजार में स्थान का निरीक्षण किया गया।