सोलन: MC ने रेलवे ट्रैक पर स्वच्छता अभियान चलाया, आनंद कॉम्प्लेक्स की दुकान से कूड़े का लिफाफा मेयर और कमिश्नर के पास गिरा
Solan, Solan | Oct 2, 2025 सोलन में नगर निगम आज स्वच्छता अभियान रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में चला रही थी लेकिन उस समय अचानक आनंद कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से कूड़े का लिफाफा रेलवे ट्रैक पर नगर निगम मेयर उषा शर्मा और कमिश्नर एकता काप्टा के पैर के सामने गिर गया। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से मौके पर 5000 रुपए का चालान किया गया है। कमिश्नर एकता काप्टा ने यह जानकारी दी है।