डेहरी: कैनाल रोड में नगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न,औरंगाबाद में PM के आगमन को लेकर जोश में कार्यकर्ता
Dehri, Rohtas | Feb 27, 2024 डेहरी विधानसभा अंतर्गत कैनाल रोडके नगर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी 2 मार्च को देश के पीएम के औरंगाबाद में आगमन को लेकर डेहरी नगर अध्यक्ष अशोक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा के चुनाव से पहले बड़ी जनसभा को PM संबोधित करेंगे और साथ ही कई सौगात भी बिहार को दे सकते हैं!