कोल: हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को थाना जवाँ पुलिस टीम ने वाजिदपुर रोड़ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 13, 2024 थाना जवाँ पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त शुभम राणा पुत्र रामपाल राणा उर्फ काका को वाजिदपुर रोड़ से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।