आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में बुधवार की शाम कीटनाशक का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी
Arrah, Bhojpur | Jun 25, 2025 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में बुधवार की शाम कीटनाशक का सेवन करने से युवक की हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल साह है।