लखनऊ में नगराम पुलिस ने अब्बास नगर चोरीकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकीदार देवीदीन के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवनंदन इंटर कॉलेज के पास से संजय उर्फ बबलू और सतीश कुमार को पकड़ा।