ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के उमरन के पास शनिवार की रात ,भीषण हादसा हो गया।घटना में बाइक सवार रवि पुत्र नेवाज निवासी कमोली व किशन पुत्र सूरजपाल निवासी परसीपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने घायलों को रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।ये गंगा एक्सप्रेस पर खड़े वाहन से टकरा गए थे।