मुशहरी: पंचायती राज मंत्री के बेटे को फोन पर मिली ₹10 लाख की रंगदारी की धमकी, जान से मारने की भी धमकी दी
सूबे के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली को कॉल कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है..कॉल करने वाले ने एक सप्ताह के भीतर रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.. कॉल मंगलवार रात 9.53 बजे आई थी..मामले में कृष्ण मुरारी ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई है. इसमें एक मोबाइल नंबर धारक को आरोपित किया है..