बड़ौद: जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ोद में झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार करवाई, मोके से दुकान बंद कर हुए नदारत।
आगर जिले के बड़ोद में आज गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में चल रही झोलाछाप डॉक्टरों की धर पकड़ को लेकर बड़ोद में भी जांच अभियान चलाया गया । जहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश गुप्ता ओर उनकी पूरी टीम द्वारा नगर में कार्रवाई करने हेतु जांच की गई लेकिन जांच के दौरान निजी क्लिंक संचालक डॉक्टर अपने अपने क्लीनिक को बंद कर नदारत पाए गए।