बड़ौद: जिला कलेक्टर पहुंचे बड़ोद,तहसील ग्राउंड में बीआरसी भवन में पटवारीयो की ली बैठक,किसानों की समग्र से आधार की ईकेवाईसी करे।
आगर जिले के बडौद में आज तहसील ग्राउंड स्थित बी आर सी भवन में आज शाम 5 बजे जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए। ईकेवाईसी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे।