उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सिरसागंज क्षेत्र के अरांव विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर-विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताया। वहीं शासन से उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किए जाने की मांग की गई।