हनुमानगढ़: जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड में चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ
जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ली। इस संबंध में मकान मालिक सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक महिला व पुरुष संदिग्ध नजर आए।