शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश के लिए निकली ज्योति कलश यात्रा रथ बुधवार को बेलदौर पहुंची। बेलदौर पहुंचने के पूर्व अलग-अलग गांव में बुधवार की शाम छह बजे तक गायत्री परिवार के सदस्यों ने रथ का भव्य तरीके से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार रथ एनएच 107 उसराहा, रामनगर, पनसलवा, रोहियामा होते हुए बेलदौर बाजार पहुंची।