कांके: नागरमल मोदी सेवा सदन में मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Oct 31, 2024 रांची स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी दिया गया और साथ ही रक्तदान के बाद उन्हें जूस भी दिया गया।