आगरा: जीआईसी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में देवकीनंदन महाराज ने हिंदू एकता, संयम और संत सम्मान पर दिया जोर
Agra, Agra | Jan 22, 2026 आगरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन महाराज ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर मामले पर उन्होंने संयम रखने की सलाह दी और कहा कि भगवा धारी, तिलक लगाए संत के साथ मारपीट ठीक नहीं है। विवाद को आपसी तालमेल से सुलझाने पर जोर दिया।