आगरा: बंदरों के आतंक ने ली महिला की जान, शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत
Agra, Agra | Jan 22, 2026 आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों के आतंक से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। विरमा देवी छत पर गई थीं, तभी बंदरों ने झपट्टा मार दिया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ीं। गंभीर चोटों के कारण उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का भयावह आतंक है,