सोमवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शामली पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परेड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सलामी ली। डीएम व एसपी एनपी सिंह ने संयुक्त रूप ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाले 150 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।