कांके: रातू रोड फ्लाईओवर के पास एक बाइक में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2026 रातु रोड फ्लाई ओवर के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक बाइक में आग लग गया। आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रातु रोड फ्लाई ओवर के पास बाइक में आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बाइक में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है हालांकि गनीमत रही कि आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।