गोमिया के तिलैया जंगल में बुधवार को भी हाथियों का झुंड का तांडव देखा गया है।हाथियों का झुंड एक मालवाहक वैन को पलट दिया।यह मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सामने आया है।इधर जंगली हाथियों के झुंड से ग्रामीणों में दहशत फैला हुआ है।बताया गया कि बीते दिनों हाथियों के झुंड ने दो ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था।