गुना कोतवाली थाना के महावीर पुरा रेलवे ओवरब्रिज पर 5 दिसंबर की शाम को पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में बुजुर्ग ने अपना नाम शैलेंद्र जैन बताया। वही बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी। शैलेंद्र जैन पैदल जा रहे थे इसी दौरान बाइक चालक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट है 11 टांके लगे हैं। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।