बरेली: सीबीगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सीबीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर सनौआ मोड़ से अगस्त के दौरान आरोपी कौशल राजपूत पुत्र सतपाल राजपूत निवासी ग्राम चन्दौआ चौकी सरदार नगर थाना भमोरा, वीरपाल राजपूत पुत्र दीनदयाल राजपूत निवासी ग्राम चन्दौआ चौकी सरदार नगर थाना भमोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।