ढंढाल लेखू निवासी बिजेंद्र सिंह बाजिया ने पक्षी प्रेमी एवं विंग्स एनजीओ अध्यक्ष सुमेर सिंह सिहाग को सुचना दी कि एक घायल इंडियन ईगल ऑउल हमारे गांव में सडक़ पर घायल पड़ा है। वहीं सुचना मिलने पर विंग्स एनजीओ अध्यक्ष सुमेर सिंह सिहाग ने इंडियन ईगल ऑउल जो बड़ी साईज का होता है का सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा डॉ मुकेश कुमार से उपचार करवाकर जान बचाने का काम किया है।