पिपरा: हरिहरगंज में छठ घाट पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
Pipra, Palamu | Mar 24, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत थाना रोड सियारभुका गांव के समीप बटाने नदी तट घाट पर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की लंबी आयु की कामना की। घाट पर श्रद्धालू पहुंचे।