पटना ग्रामीण: गांधी मैदान के पास ब्लैकआउट के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगे
युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति के दौरान ब्लैकआउट का बुधवार को अभ्यास किया गया।बुधवार शाम 7:00 बजे जैसे ही ब्लैकआउट हुआ वैसे ही गांधी मैदान के पास भारत माता की जय और वंदे मातरम के खूब नारे लगे। लोगों ने ब्लैकआउट के दौरान नियमों का पालन करते हुए पूरी तरह से वहां से लेकर मोबाइल तक का लाइट ऑफ रखा और अंधेरे में भी भारत माता की जय और वंदे मातरम के लोगों ने नारे लगाए।