डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर परिसर में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल के जीएम संजीव सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और मिल प्रबंधन द्वारा किसान हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।