मुलाना: माता बाला सुंदरी मन्दिर मुलाना में 14 दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ, पहुंचने लगे श्रद्धालु
Mulana, Ambala | Apr 7, 2024 माता बाला सुंदरी मन्दिर मुलाना में 14 दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में बाजार सजने लगे है। मेले के अवसर पर मन्दिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है।मन्दिर कमेटी का कहना है कि मंदिर में पहले नवरात्रे को हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होकर मन्दिर में मन्त्रते मांगेंगे। कमेटी का कहना है कि मेले को सभी प्रबंध कर लिए गए है।