मुलाना: पहले नवरात्रे पर माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना पर श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़,श्रद्धालु माता के चरणों मे हुए नतमस्तक
Mulana, Ambala | Apr 9, 2024 पहले नवरात्रे के अवसर पर मुलाना स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के चरणों मे माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि यहां चतुर्दशी तक मेले का आयोजन रहेगा। सप्तमी की रात्रि हवन यज्ञ होगा। अष्टमी और चतुर्दशी पर हजारों श्रद्धालु यहां माथा टेकेंगे।