बेगूसराय: जिला निबंधन सह परामर्श के DRCC में विशेष सर्वेक्षण के लिए 199 अभ्यर्थियों को DM ने दिया नियुक्ति पत्र
जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) कंकौल में बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न पदों के 199 अभ्यर्थियों को डीएम रोशन कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट पटना से किया जा रहा था. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के उद्घाटन उपरांत संबोधित कर रहे थे.