शुक्रवार रात 11 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी से सटे नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार ने एक मासूम की जान ले ली। हादसे में 8 वर्षीय अरहमा खान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की,