राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इलाज के दौरान वाराणसी में बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया था, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 70 वर्षीय परशुराम ददरा बाजार सामान लेने गए थे।